एक प्रेम ऐसा

नज़र जब मिली,नज़र से
नज़र में छिपा था,अबोध प्रेम
आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ता वो
पुष्प पल्लवित होता रहा प्रेम।
https://ae-pal.com
न इजहार, न इकरार की रीति
फिर भी खूब,छुपाया गया प्रेम
बदलती हवाओं में,हेमंत सा
दिलों में,अंकित हो गया प्रेम।

बिन हाल चाल,जैसे लू के थपेड़े
तपा खूब, समय की चाल पर प्रेम
बवंडर उठा जब, विषमताओं का
अटल सा,अडिग था तब भी प्रेम।
https://ae-pal.com
आगमन,प्रस्थान का नहीं था संदेश
बीच मझधार में, सुवासित रहा प्रेम
उलझने,सुलझाता,जीवन- रीत की
एक मुलाकात का,फरियादी था प्रेम।
अपर्णा शर्मा
Nov. 27th, 2026

Leave a Reply

Blog at WordPress.com.

Up ↑