गणतंत्र

गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी का त्योहार
उल्लासित तन मन, बह रही मधुर बसंत बयार

पीली पीली सरसों,जैसे धरती पर सजी रंगोली
इन्द्रधनुषी पतंगों ने खुशियों में मिश्री घोली

धरती से अंबर तक फैली है नई ऊर्जा भरी तरंग
हर भारतीय के मुख पर छाई आनंद भरी उमंग

https://ae-pal.com/

गणतंत्र हमारा, कर्तव्य-अधिकार का बोध कराता
माँ भारती का अर्चन, ज्ञान का प्रकाश मार्ग दिखाता

बसंती चोला पहना जब वीरों ने,देश में गणराज है आया
बसंतपंचमी ने संग मे,आज गणतंत्र का मान बढ़ाया ।

2 thoughts on “गणतंत्र

Add yours

Leave a reply to Aparna Sharma Cancel reply

Blog at WordPress.com.

Up ↑