समय अनमोल

उत्तम समय प्रिय आशीष सा.
अधम समय अभिशाप जैसा।

समग्र प्रकृति समय के निहित.
कालचक्र सी निरंतर चलित।
https://ae-pal.com/
समय धन ही सबसे अनमोल.
क्रय न होता किसी भी मोल।

समय की गति का रखा जो मान.
समय बना उत्तम,बना भाग्यवान।
https://ae-pal.com/
समय को कभी न करना नष्ट.
रुष्ट समय करता जीवन नष्ट।

समय को बनाओ सदा उपयोगी.
पाओ जीवन में जो मन में सोची
अपर्णा शर्मा June 20th,25

2 thoughts on “समय अनमोल

Add yours

Leave a comment

Blog at WordPress.com.

Up ↑