पुरवा बहे मंद मंद, जी होए अधीर
सुध-बुध खोए के,पाऊँ न कोए तीर।
मौन सी विस्मृति के झोंके,भान कराए पुरवइया का।
सावन में बावरा मन, यहाँ वहाँ डोले हिंडोले सा।
पुरवा बहें मंद-मंद……
https://ae-pal.com/
इन मीठी यादों के बीजों से,नमी है छाए हल्की हल्की।
आमोद-प्रमोद की हरियाली में चूहूँ ओर छाए आस की बदरी।
पुरवा बहें मंद-मंद…..
इस पुरवा के खिले मौसम में,फल भी आए नीम नींबोरी।
प्रेम के बदरा बरस बरस जाए,प्रीत की बारिश रहे सदा अधूरी।
पुरवा बहे मंद-मंद….
https://ae-pal.com/
ताप बढ़े जब-जब यादों का,अन्तर मन पसीज सा जाए।
सब खेल है ये ,ऋतु पावस का,याद में नैन भर-भर आए।
पुरवा बहे मंद-मंद…
अपर्णा शर्मा
July 7th, 23
,

Sunder
LikeLiked by 1 person
Thank you 😊
LikeLike