श्वेत श्याम

श्वेत वर्ण सदा से, रखता जल सा स्वभाव
जिस वर्ण संग, मिला दो, होता उस समान।
https://ae-pal.com/
श्याम वर्ण सब जानते, है वो श्याम (कृष्ण) सा
अपने रंग में, रंग कर, देता नई पहचान।
अपर्णा शर्मा
August12th,25

भंवर

जीवन रूपी भंवर से, कोई निकल न पाए
आस लगे उबरने की, त्यों-त्यों फंसता जाए।

नदियों के गहरे भंवरों से,कब का बचना सीख गया
पर जीवन के मोह भंवर में,खुद ही जाकर फिसल गया।
https://ae-pal.com/
असीम आकर्षण होता इस भंवर में, आकर्षित कर ही लेता है
पास जाए बिन,मन न माने और ये अपनी बाहों में भर लेता है।

भंवर चक्र में, फंसकर मानव, खूब चक्र सा घूमे
प्रेम-पाश में फंसकर, फिर वो, अपना लक्ष्य भूले।
https://ae-pal.com/
सारी शक्ति, तिल-तिल कर,इसी भंवर में सोखी जाती
कैसे कर ? बाहर निकलूँ , कोई चाल समझ न आती।

मोह का भंवर जब शांत हो,ऊर्जा कुछ न बचती
बाहर अगर आ गया,तब तक,जीवन टूटी नैया होती।
अपर्णा शर्मा
August 8th,2025

मोहब्बत

नफ़रतों की कशमकश से,कई गुना अच्छी है मोहब्बत
https://ae-pal.com/
जिंदगी के खूबसूरत पहलू से, रुबरु कराती है मोहब्बत।
अपर्णा शर्मा
Aug.5th,2025

Blog at WordPress.com.

Up ↑