इश्क मुखर हो गया



कोई दिल को भा गया
रोम-रोम में समा गया ।
नज़रे बोलती रही
लबों पर मौन छा गया ।

ख़त जब उसे लिखा
बस नाम ही था लिखा ।
भावनायें बोल रही
शब्द मौन हो गया ।

https://ae-pal.com/
आचरण सब बदल गया
व्यवहार कुशल हो गया ।
सब हैरां से देख रहे
चापल्य मौन हो गया ।

समय ठहर सा गया
ख़्याल ने ख़्याल जिया ।
चित्त हर्षित हो रहा
इश्क मुखर हो गया । अपर्णा शर्मा

मुआयना

जिंदगी के हर खुशनुमा पल में, जब देखा आईना
ग़मों की टीस,दर्द की चीस से होता रहा सामना ।

https://ae-pal.com/


ग़म के सागर में,डूबते तैरते,गुजर गई ना जाने कितनी रातें
खुशी के पैमाने छलके,तो भी नींद के इंतजार में थी रातें ।

https://ae-pal.com/


उसकी आँखें ही,मेरे हर अक़्स का हमेशा रही आईना
हर खुशी, ग़म का करती रही जो ताउम्र मुआयना ।

Blog at WordPress.com.

Up ↑