अनुशासन

नक्षत्रों का निरंतर पारगमन
और दिवस का नित आगमन।
सभी एक चक्र से बंध कर
करते अनुशासन का मार्गदर्शन।

समय पर चल कर
समय पर काम कर।
समय के इस ध्यान को
अनुशासन का मान कर।
https://ae-pal.com/
समय ग़र टालते जा रहे
आराम यूँ ही फरमाते रहे।
काम को यदि हो घसीटते
कराहता अनुशासन रहे।

अपना खूब ख़्याल कर
किसी को बेहाल न कर।
समय सभी का क़ीमती
अनुशासन का ख़्याल कर।
https://ae-pal.com/
न तू अवरोध उत्पन्न कर
न अवरोध को सही कर।
अवरोध ही अनुशासनहीनता
स्वसंचालित हो और अनुशासन धर।
अपर्णा शर्मा
Feb.9th,24

अभिमान


पाँच तत्व से बना शरीर
बचपन से सुनता आया रे.
मिट्टी,अग्नि,जल,आकाश
वायु ने मिलकर बनाया रे.

ये तन माटी का पुतला तू
इस पर खूब इतराया रे.
दर्प की वायु भरली इतना
इसका घमंड ना उतरा रे.
https://ae-pal.com/
मैं की अग्नि में तूने
शरीर खूब ही तपाया रे.
मानवता को भस्म किया
अमानवता से जोड़ा नाता रे.

जल की शीतलता से तूने
तोड़ा क्यूँ नाता रे.
कठोरता के आंगन में तूने
अलग संसार बसाया रे.
https://ae-pal.com/
फूटा जब माटी का तन
जल में जल समाया रे.
दर्प वायु का ऐसा टूटा
अग्नि में तुझे जलाया रे.

सुन्दर, सद्कर्मों का नाता
बस आकाश में जाता रे.
इसी चक्र में घूमता मानव
जीवन यही बताता रे.
https://ae-pal.com/
सद्कर्मों को करके तू आत्मा से बन्ध जा रे.
आत्मा ही जायेगी वहाँ
मात्र सद्कर्मों की कीमत रे.
अपर्णा शर्मा
Jan.26th,24

मेरे राम

हर जन के मन में राम रमे
हर कण-कण में राम बसे।

शंभु सदा जपते हरि हरि
और हरि को भाता हरे-हरे।
https://ae-pal.com/
राम नाम है साँस-साँस में
आस बसी है राम-राम में।

जीवन का नाम राम-राम
मृत्यु पर भी राम -राम कहे।
https://ae-pal.com/
जीवन का सत्य राम-श्याम है
राम न बसते कभी झूठ-पाप में।

तन और मन में रखो राम अगर
मेरे राम मिलेंगे डगर डगर में
अपर्णा शर्मा
Jan.19th,24

Blog at WordPress.com.

Up ↑