धुँआ-धुँआ

मना कर त्योहार रोशनी का
माहौल धुआँ-धुआँ हो गया
करके द्रुत आक्रमण तन पर
मन को बेहद बीमार कर गया।
https://ae-pal.com/
कुहासे और धुएँ का मिश्रण
धुन्ध बन कर पसर गया
सूरज की आस में हर कोई
एक किरण को तरस गया।

त्योहारों का मद माहौल जो 
सभी का पोर-पोर भीगा गया
प्रदुषित होता हमारा पर्यावरण
स्वास्थ्य का पाठ भी पढ़ा गया।
https://ae-pal.com/
वो गुलाबी सर्दियों की लुभाती दस्तक
बीते दिनों की मायूस दास्ताँ बन गई
स्याह हुए परिवेश में फैला धुँआ 
हर साल का सिलसिला बन गया।
अपर्णा शर्मा

Nov.15th,24

बागवां

कलियों को मात्र उपस्थिति से खिला दे
स्नेह भाव से पुष्पों को संरक्षित कर दे।
https://ae-pal.com/
जो हर भाव को साकार करने का रखे हौंसला
तो क्यूं न, क्यारी पुनः पुनः हृदय उसी पर वार दे।
अपर्णा शर्मा
Nov.12th,24

विरह

मैं भी अब मैं कहाँ रहा
तुम हो गया हूँ।
तुम्हारे साथ मैं भी
कहीं खो गया हूँ।

जहाँ तुम्हें देखता
फिर रहा
वहाँ अपने को
पा रहा हूँ।
https://ae-pal.com/
हर जगह तुम्हारी ही
छाप है
दिल ओ दिमाग में
तुम्हारा नाम है ।

इस दुनिया में
अजनबी अब
एक झलक को
तरस रहा हूँ।
अपर्णा शर्मा
Nov.8th,24

Blog at WordPress.com.

Up ↑