फैसला


https://ae-pal.com/
        आज गायत्री देवी जी सवेरे से ही घर के कोने-कोने की सफाई का काम देख रही थी। महीनों से अपने बड़े बेटे के रिटायर्ड होने पर उसके आने की खुशी में वो सातवें आसमान पर थी। आज उनका यह सपना सच होने जा रहा था।
      बड़ा बेटा निखिल एयर फोर्स में था। सत्रह वर्ष की अवस्था में ही, उसका चयन एनडीए में हो गया था। जब बच्चे अपने कैरियर के बारे में सोचते हैं वह अपना मुकाम पा चुका था।
     आज बीस वर्ष अपनी सेवा देने के पश्चात वह अपने गृह निवास आ रहा है।  गायत्री देवी सोच रही है कि ऐसे ही मैं और मेरे पति रिटायर्ड होकर इस घर में आए थे जो मेरे ससुर जी का घर था।सेवानिवृत्त के समय मेरे पति सोच रहे थे कि अब हमें कहाँ रहना चाहिए?
        बहुत सोच विचार के बाद, उनके इस फैसले ने मेरे सास ससुर के चेहरे पर मुस्कान लादी थी कि अब हम माँ बाऊ जी के साथ रहेंगे। इनके विचार से जहाज का पंछी कहीं भी उड़े, लौट कर जहाज पर ही आता है।
            इनके इसी फैसले के कारण,मुझे भी आज यह खुशी मिल रही है। मेरे जहाज का पंछी भी आज अपने जहाज पर बसेरा करने आ रहा है। एक सही फैसला घर की परिपाटी बन जाता है, जिसे मैं आज स्वयं जिवंत होते देख रही हूँ। 
        गायत्री देवी जी के चेहरे पर मुस्कान तैर जाती है और वह उत्साह से घर की व्यवस्था देखने लगती है।
अपर्णा शर्मा
Dec.19th,25

मृत सपने

दिन में बेचैन से और रात में साकार से दिखते हैं जो सपने
नींद में जगाते और जागने पर जिद से अड़ जाते है जो सपने।
https://ae-pal.com/
यक से,ऐसा उलट फ़ेर, कर देती है ये अनिश्चितताओं से भरी ज़िन्दगी
मनुष्य को,मात्र का जीवित छोड़ कर,असमय मर जाते हैं ये सपने।
अपर्णा शर्मा
Dec.16th,25

ताऊ जी (शादियों के मौसम में)

शादी में ताऊजी की जब होती है अगुवाई
आते ही, उन्होंने पिताजी की जिम्मेदारी घटाई।

समस्त कार्यो का करते हैं बेहद सूक्ष्म निरीक्षण
बहुत जाँच,परख के बाद ही, होता सफल परीक्षण।

प्रत्येक रीति,रिवाज में रखते हैं  वो अपनी दखल
बिना अनुमति,असंभव होती कोई भी नई पहल।
https://ae-pal.com/
निश्चित समय पर, प्रत्येक कार्य का लेते हैं जिम्मा
बाराती सोचे,मस्ती के वास्ते हो जाए कोई करिश्मा।

बारात में नाचने की मस्ती को हर संभव रोके
आगे बढ़ो,बार-बार बारातियों को यहीं टोके।

द्वार पर नाचना, अभी मत थको
बैंड से कहते, तुम जरा आगे बढ़ो।

द्वार पर भी कभी ना नाचने देते ताऊजी
भोजन करो, क्या नाचते ही रहोगे बेटाजी।
https://ae-pal.com/
इस तरह निश्चित समय पर होते सब काम
ताऊ जी होते संतुष्ट और बाराती बेहद उदास।

गर ताऊजी न हो घरों की शादियों में
बारात नाचती रह जाए, गालियों में।
अपर्णा शर्मा
Dec.12th,25

Blog at WordPress.com.

Up ↑