उम्र

उम्र क्यों बिला वज़ह मजबूर कर रही

ज़िंदगी सदा से जीने की वज़ह दे रही।

उम्र जब देखो पाबंदी की बात करती है

ज़िंदगी वहीं पुरजोश जीना सिखाती है।

https://ae-pal.com

यूँ न समझ, ए उम्र! के रुकावटें न थी रास्ते में

फिक्र को, तमाम कर गई ज़िंदगी अपनी हस्ती में।

जब अपना अक्स देखती है उम्र आईने में

उम्र शरमा जाती है, ज़िंदगी के मुस्कराने पे।

दस्तक

फिर दिल के दरवाज़े पर दस्तक दी है

ख़्वाबों ने हक़ीक़त को आवाज़ दी है

https://ae-pal.com

खुले रास्ते अब बढ़ते जाना सिखा रहे हैं

हम भी मंज़िल से बेफिक्र, चले जा रहे हैं। (अपर्णा शर्मा)

काश

जब गम बढ़ जाए, आँखे नम हो जाए,

काश, तभी चुपके से बारिश हो जाए।

https://ae-pal.com

न गम दिखे, न आँखे नम दिखे,

जिसे दिखे बारिश और बारिश दिखे। अपर्णा शर्मा(Nov.8th,22)

Blog at WordPress.com.

Up ↑