सूने होते घर

जब सुबह सवेरे,बिना हड़बड़ी के,काम शुरू हो जाते हैं ।
और बिना,हो-हल्ला के,काम समय पर संपन्न हो जाते हैं ।
घर की अनुशासित दिनचर्या, नित्य सूनापन दर्शाती है ।
बिन कहे ही,जीवन में पसरे सूनेपन को कह जाती हैं ।

https://ae-pal.com/
खड़ी-खड़ी साइकिल का,धीरे-धीरे,कबाड़ बन जाना ही ।
कस्तूरी वस्तुओं का,चुपके से गोदाम में जमा हो जाना भी ।
वस्तुओं का यूँ स्थिर हो जाना,घर का सूनापन बतलाता है ।
बिना कहे ही,जीवन मे पसरा सूनापन कह जाता है ।

शाम की दिनचर्या में,जब घर के मंदिर में,दिया जलाया जाता है ।
दूरगामी सदस्यों हेतु भी,हाथ दुआ को,खुद-ब-खुद उठ जाता है ।
रुखी-रुखी आँखों से,तब अपनों का सूनापन बह जाता है ।
बिना कहे ही, जीवन में पसरा सूनापन कह जाता है ।


https://ae-pal.com/
नौकरीपेशा सदा ही,घर-गाँव से दूर,देश-विदेश में बसते हैं ।
कभी शिक्षा,कभी रोजगार,अपनों से दूर रहने को मजबूर होते हैं ।
आँगन में चाँदनी,परदेश की सिमटी दुनिया का, सूनापन बरसाती हैं ।
बिना कहे ही,जीवन में पसरा सूनापन कह जाती है ।

कभी-कभी सद्भावना की कमी,घर में ,घर कर जाती है I
मेरा-मेरा का भाव भी,दूर,फिर दिल से दूर कर जाता है ।
घर के कक्षों के ताले,अपनों का सूनापन बतलाते है ।
बिना कहे ही,जीवन में पसरे सूनेपन कह जाते हैं ।

बारिश

दालान से बड़ी खुशगवार लगती ये बारिश,
प्रिय की याद सी बरसती, मुस्कुराए बारिश.

https://ae-pal.com/


बेमौसम गर खलिहान में बरस जाती ये बारिश,
माथे की शिकन, चिंता, दुश्वारी बढ़ाए बारिश.

मैं और मेरा अंतर्मन

एक दिन बातों बातों में ,
मैं कह बैठी कि मैं तो सच ही बोलती हूँ ।
और तुम?
वो बोला, तुम से सच,पर झूठ भी बोलता हूँ ।
मैं फिर बोली,झूठ नहीं बोला करते यह गलत है ।
‘कुछ सही गलत नहीं,सब समय के अनुरूप है’ वो मुस्कराया।
मुझे उसकी बात थोड़ी जची ।अपने पे हँसी ।

अपनी कहीं बातों से हो गया दूध का दूध ,पानी का पानी।

https://ae-pal.com/

माँ ने पूछा,जब कभी। कैसी हो?
जवाब होता बहुत अच्छी।

पिता पूछते कि कोई परेशानी?
मैंने कहा, ना

भाई ने पूछा,मेरी याद आयी ?
जवाब था, क्यों आएगी ?

बहन का कभी यह कह देना
हमारा साथ कैसा बढ़िया था।
मेरा जवाब होता, हाँ बढ़िया था,पर अब याद नहीं।

दोस्तों ने पूछा, हमारे साथ की गई मस्ती ।
पूरा दिन की धमाचौकड़ी जिससे हैरान थी बस्ती।
अरे!वो पागलपन के दिन ।
कौन याद रखेगा वो पलछिन ।

https://ae-pal.com/

इसी तरह ना जाने कितने झूठ बोलती हूँ।
फिर भी मुस्करा कर कहती हूँ कि मैं सच बोलती हूँ।

अभी भी मैं हूँ ,ज्यादा सच्ची पर थोड़ी सी झूठी।

Blog at WordPress.com.

Up ↑