मन मसोसकर वो,हर वक़्त जीता रहा
मन को हर कदम पर,मारता ही रहा।
https://ae-pal.com/
साल-दर-साल चढ़ता रहा,उम्र के पड़ाव
इंतजार में थी जिंदगी, देखती जीने की राह।
अपर्णा शर्मा
Aug. 25th,2026
स्मृतियाँ
जिनसे अब बातें नहीं,मुलाकातें नहीं
इसका मतलब ये तो बिल्कुल नहीं
https://ae-pal.com/
कि वो भूला हुआ अतीत बन गए
यादें बनकर,बसे हैं हममें यहीं कहीं।
अपर्णा शर्मा
August 11th,2026
मंजिल
वो सफर में था और मैं इंतजार में
दोनों ही जुझते रहे अड़चनों से।
https://ae-pal.com/
सवाल था मिले आखिर कैसे मंजिल
वो था यथार्थ में और मैं ख़्याल में।
अपर्णा शर्मा
Aug.4th,2026
