बातें

बातें भूल जाते हैं,पर यादें, संग में जीती रहती है
https://ae-pal.com/
बातें भूलना ही अच्छा, जो जीना मुश्किल करती हैं।
अपर्णा शर्मा
Oct.1st,24

शौक

मेहनत के बल पर ही, कामयाबी हाथ आती है
कामयाबी की सीढ़ी पर, व्यस्तता भी खूब होती है।
https://ae-pal.com/
शुक्र है बचपन में, कुछ शौक रख छोड़े थे हमने
वो धुन ही तो नाकामयाबी पर मरहम लगाती है।
अपर्णा शर्मा
Sept.18th,24

ख़्याल

शांत पड़े गहरे पोखर में ,आज हलचल मचती रही
यादों की कंकरी, पुरजोर, आज शोर करती रही।
https://ae-pal.com/
जिन यादों को,झील सा शांत समझ लिया था अपर्णा
उन यादों के, बवंडर में,ख़्यालों की सुनामी उठती रही।
अपर्णा शर्मा
Sept.10th,24

Blog at WordPress.com.

Up ↑