मंज़िल की तलाश में
अनजानी सी राह में
अवरोधों से बेफिक्र
चलते रहे ,साथ में।
https://ae-pal.com/
हाथ को लेकर हाथ में
डूबे एक से विचार में
हम बनकर हमसफर
मंजिल की तलाश में.
https://ae-pal.com/
दिखे नहीं किसी विवाद में
पड़े नहीं कभी तकरार में
बस साथ का लिए यकीं
आ गए आखिरी पड़ाव में।
अपर्णा शर्मा
August 29th, 25
बंद दरवाजे का दर्द
जहाँ सूरज के उगने से पहले जिदगी जग जाती थी
जागा,जागा होता घर और तुलसी पूजी जाती थी
सुबह सुबह का हो-हल्ला,जैसे उत्सव हो घर में
दरवाजे पर नहीं ये ताला,लगा है उस उत्सव पे।
https://ae-pal.com/
घर के आंगन में बड़ीया,अचार पापड़ का फैलाव
बूढ़ी दादी का बक्सा था और बच्चों का होता जमाव
चूड़ी पायल की खनखानाहट थी जिस आँगन में.
दरवाजे पर नहीं ये ताला,लगा है उस आनंद पे।
https://ae-pal.com/
प्रिय की प्रतीक्षा में साँझ ढले यहीं दरवाजा
सजता था दीपक और इतराता था दरवाजा
प्रिय के आने से घर भर जाता था रौनक से
दरवाजे पर नहीं ये ताला,लगा है उस रौनक पे।
अपर्णा शर्मा
August 22nd,25
एहसास
मन में गहरे दबे भाव
बंद हवा से एहसास
कभी शब्द न पा सके
घुट गए साँस दर साँस।
https://ae-pal.com/
कभी झूठ से छिप गए
पाबंदी में जकड़ते गए
बेपर्दा होने को मचलते
एहसास फिर दिख गए।
https://ae-pal.com/
खुल कर कभी बिखरे जो
मंज़िल पा कर ही रहे वो
गर एहसास रोक लिए
घुटन की शक्ल में दिखे वो।
अपर्णा शर्मा
August15th,25
