सूरज के चढ़ते ही वो मेरे संग संग हो लेती है
https://ae-pal.com/
जहाँ-जहाँ मैं चलूँ वो मेरे आगे पीछे ही रहती है।
अपर्णा शर्मा
April 9th,24
कैनवास
ए खुदा जिंदगी का कोरा कैनवास थमा कर ,तूने कूची और रंग थमा तो दिए है।
कुछ ही जो इस पर अपने मन के रंग लगाते हैं।
https://ae-pal.com/
बाकी बचे इंसान देखा देखी अपनी जिंदगी रंगते है और कुछ दबाव में कैनवास बेरंग कर देते हैं।
अपर्णा शर्मा
अप्रैल 2nd, 24
मायूस घर
किसने कहा, कि त्योहार केवल इंसान ही मनाते हैं
उनके संग संग घर के दर –ओ–दीवार भी मुस्कुराते हैं
https://ae-pal.com/
त्योहार गुजरते ही,जब इंसान निकल जाते है अपनी कर्मभूमि को
मायूस घर,दूसरे त्योहार के इंतजार में, वहीं खड़े रह जाते हैं ।
अपर्णा शर्मा
March26th,24
