जीते रहे जिंदगी

ये ख्वाहिश थी,या,थे खरे से वो ख़्वाब
कि राहें चलती रहे, हमारे साथ साथ।
https://ae-pal.com/
न तुम कभी थको, न हम कभी रुके
जीते रहे जिंदगी, हर पल, हर साँस।
अपर्णा शर्मा
Dec.10th,24

आत्मिक प्रेम

शिकवे,शिकायत हो,जब धूमिल
अधरों पर,स्मिता हो जब,सात्विक।
https://ae-pal.com/
मौन की हो, जब,अनवरत वार्ता
यहीं रुप है प्रेम का, तब आत्मिक।
अपर्णा शर्मा
Dec.3rd,24

खुशी

खुशियों की चाह में जोड़ ली दुनिया भर की वस्तुएँ
सुख को खोजा तो खाली मिले हर किसी के बटुएँ।
https://ae-pal.com/
किसी ने भौतिकता को सुख समझने की भूल कर दी
किसी ने खुशियाँ बाँट कर, कमा ली सुख की दुआएं।
अपर्णा शर्मा
Nov.26th,24

Blog at WordPress.com.

Up ↑