चाँद जब

चाँद जब आसमाँ पर रोशनी बिखेरता है
ना जाने कितने रिश्तों में रंग बिखेर देता है।
https://ae-pal.com/
किसी का पुत्र,और प्रियतम बन इतराता है
कभी खुशी गम के किस्से सुन सिमट जाता है ।

अपर्णा शर्मा 23 May 23

मुखौटे

इक मासूम चेहरा ईश्वर प्रदत
उसपर सजे मुखौटे अनगिनत।

कभी सत्य का, कभी असत्य का
कभी प्रेम का और कभी छल का।
https://ae-pal.com/
जब जिस मुखौटे से काम निकले.
वहीं मुखौटा ठाठ से मुख पे चमके।

यदि दुनिया परिचित हुई,इस कला की
विषादिता ही सिर्फ मित्र है ऐसे इंसान की।
https://ae-pal.com/
स्वयं सदा वास्तविक रूप में ही रहिए
मुखौटावानों को पहचानते ही सतर्क होइए।
अपर्णा शर्मा
19th May 23

एक ख़्याल

रिश्तों की चादर पर मोहब्बत के बेल बूटों को काढ़ लिया करों ।

https://ae-pal.com/
ख़ुशहाल मुस्तकबिल के लिए यादों का बक्सा भर लिया करों ।

अपर्णा शर्मा

16th May 23

Blog at WordPress.com.

Up ↑