क्षुद्र सी आकांक्षा हेतु,वो हटाती पत्थर
विशाल स्वप्न हेतु,वो महत तोड़ती पत्थर।
https://ae-pal.com/
कभी प्रस्तर हृदयों को,तराश बनाती स्नेही
मार्ग अवरुद्ध करते प्रस्तरों में,बन जाती राही।
विश्वस्त है,एक दिन खण्डित पत्थर ही राह बनेंगे
उज्ज्वल भविष्य के,निश्चय ये भी भागीदार बनेंगे।
https://ae-pal.com/
वो तोड़ती पत्थर,निरंतर युगों युगों से
अविरत प्रयास में,जुटी संपूर्ण हृदय से।
अपर्णा शर्मा
April 4th,25
