जिनका हाथ थामे बैठे थे, जिंदगी के अंधेरों में
https://ae-pal.com/
वो पंछी बन उड़ चले, जिंदगी के उजालों में.
अपर्णा शर्मा
July 29th,25
हाथ नेह के
ये हाथ बढ़े हैं अनुराग से भरे हृदय के
ये हाथ बढ़े हैं स्नेह में डूबे नयनों के
https://ae-pal.com/
ये हाथ बढ़े हैं मेरे विश्वास से भरे नेह के
थाम भी लो,न मुस्कराओ अब तुम दूर से।
अपर्णा शर्मा
July22nd,25
कुतुबखाना
कुछ किताबें, जो समझ में न आई थी उन्हें सहेजते रहे
कुछ किताबें, जो पसंद आई, उन्हें यूहीं जमा करते रहे।
https://ae-pal.com/
ऐसे ही कुछ किताबे है ,जो यदा कदा मिलती रही तोहफे में
इस लत-ए-जमा को, कमाल-ए कुतुब खाना कह रहे। (*कुतुबखाना- library )
अपर्णा शर्मा
July 15th, 25
