खुशियाँ दिहाड़ी पर


ढेरों रोशनी छुपाए, पर टिमटिमाते हुए
शरमाते हुए, बैठ गई, सकुचाते हुए
बैठते ही,चहुँ ओर चमक दमक फैल गई
सजा दिया गया, स्थाई आसन उसके लिए।
https://ae-pal.com/
खबर उसके आगमन की, दूर-दूर तक थी
ढोलक की थाप और बधाई गाई जा रही थी
मिठाइयों संग, मेहमानों का लग रहा था मेला
उसके आगमन पर महफिल सज रही थी।
https://ae-pal.com/
सपने का साकार रूप, आँखें देख रही थी
सत्कार पा कर भी ,वो अपनी मजूरी पर अड़ी थी
खुशियाँ आई थी,मगर आई थी, वो दिहाड़ी पर
सुखद याद दे, खुशियाँ,अपनों से दूर जा रही थी।
अपर्णा शर्मा
Aug.9th,24

मन की बातें

मन में उठती आशंकाओं को
जब कहीं कोई पार नहीं मिल पाता है।
तब दुनिया में कोई एक अनोखा
सब कुछ बड़े धैर्य से सुन जाता है।
https://ae-pal.com/
नाते रिश्तों में मन की बातेँ
बिन विश्लेषण नहीं सुनी जाती हैं।
मन में उठी जटिल दुविधाओं पर
जम कर जग हँसाई हो जाती है।

याद आ रही आज बूढ़ी दादी
जो हरदम बुड़-बुड़ करती थी।
अपने से ही कह कर अपनी बातें
किसी को पता न देती थी।
https://ae-pal.com/
रोज शाम को पिताजी क्यूं
डायरी लिखते रहते हैं?
समझ आया, वो भी मन की बातें
कागज कलम से साझा करते हैं।

माँ तो माँ है,होती सबसे निराली
बालक को डांट कर जी हल्का करती है।
कुछ ज्यादा ग़र पूछ लिया तो
मार की धमकी भी वो देती है।
https://ae-pal.com/
मैं नादां इस सब गाथा से इतना
अब तक यहीं समझ में आए।
इक प्यारा सा दोस्त रखो जो
सुने, पर न कुछ अनुमान लगाए।
अपर्णा शर्मा
Aug.2nd,24

अनवरत इंतजार

किसी तरह रात को विदा कर के
दरवाजे खोल, दहलीज पर तड़के
छिड़क देती है,रोज पानी के छींटे
करती हैं वो रोज इंतजार।
https://ae-pal.com/
किवाड़ के पल्ले की ओट में
घोर रात में या उजली भोर में
सदा आशीष देती है मन मन में
करती है वो रोज इंतजार।

यद्यपि सामाजिक प्रतिष्ठा को
और पुत्र के उज्ज्वल भविष्य को
भेजा है परदेश टुकड़ा-ए- जिगर को
करती फिर भी रोज इंतजार।
https://ae-pal.com/
जानती है आगमन की तिथि हैं तय
जानती है समय करती व्यर्थ ही व्यय
फिर भी मन को बाँटकर देखती है बाट
करती हैं वो अनवरत इंतजार।
अपर्णा शर्मा
July26th,24

Blog at WordPress.com.

Up ↑