अब कभी, इस साल से कोई वार्तालाप न होगा
आज अलविदा बोल,साल 2024
पूर्वकाल होगा।
https://ae-pal.com/
शेष बची, सभी ख्वाहिशों और तम्मनाओं का
पूरा जिम्मेदार अब,आने वाला नया साल होगा।
अपर्णा शर्मा
Dec.31st,24
सार साल का
बरसो से, साल दर साल जहाज में सवार होते रहे
न जाने कितने ही, वादों के जहाजो को उड़ाते रहे।
कई दफा ये, कागज़ी वादों के जहाज, फटते रहे
कई दफा ये जहाज,वादे समेत धूल फांकते रहे।
https://ae-pal.com/
कभी-कभी अपने को, वादों का सरताज मानते हुए
सावधानी से जान को कुर्बान होने से बचाते रहे।
हवाई किले के साथ-साथ, जहाज भी हवा हवाई उड़ाए
हकीकत से परे,फ़साना सच तक के सपने फिर देख आए।
https://ae-pal.com/
बचे साल के कुछ दिनों में साल का नफा नुकसान माप कर
फिर, नए साल के जहाज को फिर नए वादों से सजा रहे।
अपर्णा शर्मा
Dec.27th,24
मानव
पंचतत्व से बना शरीर, ऐसा ही ,सुनता आया
भूमि,अग्नि,गगन,वायु और जल से बनता आया।
https://ae-pal.com/
कोमल प्रकृति से निर्मित हो,क्षण भंगुर सी,होती जब काया
सौम्य सी काया में, फिर प्रस्तर ह्रदय क्यूं कर आया?
अपर्णा शर्मा
Dec.24th,24
