उदास घर

इस बरस भी शहर में कुछ मकान बेरंग रह गए
द्वार, आँगन और दीवारें फिर से खुश्क रह गए।
https://ae-pal.com/
अपनों के इंतजार में ही बरस पल- पल गुजर रहे
उदास घरों में इस बार भी उदास रंग बिखर गए।
अपर्णा शर्मा
March18th,25

होली आई रे

घर-घर सजी,रंग रंगोली
हवा में,मादकता,छाई रे।
टेसु,गेंदा से भरी गागरी
मतवाली,होली आई रे

धीमे-धीमे,आया फागुन
होली ने,हल्ला बोला रे
रंग गए सबके,तन और मन
होली,सब की,हो ली रे।
https://ae-pal.com/
मुक्त मन से,खेली,जब होली
बंधन की बातें, बीती रे
इक दूजे के,रंग में रंग कर
सब पर,यौवनता छाई रे।

एक बावरा मन,खड़ा उदास
अंखियाँ तकती,देहरी रे
अंजुरी भर कर,लिया गुलाल
खुद ही,खुद को,रंगती रे।
https://ae-pal.com/
रंग बरसाते,हुर्रियारों की छाई
नगर,गांव में,मस्ती रे
बाट देखते, कहीं उजड़ गई
किसी की,अपनी हस्ती रे।
अपर्णा शर्मा
March14th,25

त्योहार

त्योहार इसलिए भी जरूरी,कि जिंदगी में उल्लास आ जाए।
https://ae-pal.com/
झंझावातों में उलझे, मनुष्य को, कुछ आराम आ जाए।
अपर्णा शर्मा
March, 11th,25

Blog at WordPress.com.

Up ↑