गुलदस्ता

आजकल बहुत चलन में है फ़ूलों के गुलदस्ते।
https://ae-pal.com/
काश सजा लेते मुख पर मधुर शब्दों के गुलदस्ते।
अपर्णा शर्मा
July 7th,2026

भूमिका

जीवन निर्माण को

माँ के हिस्से
सदा रही
नदियां
रेशम
ममता
और
मखमली एहसास
संग
गले में झूला
झूलता नादां
ता-उम्र बचपन.
https://ae-pal.com/
पिता ने चुन
लिया
पर्वत
प्रस्तर
खद्दर
और
दायित्व
संग
हर लक्ष्य को
तैयार
जिम्मेदार व्यक्तित्व.
https://ae-pal.com/
कभी-कभी
होता है इसका
प्रतिकूल भी.
अपर्णा शर्मा
July 3rd, 2026

सोच

दूर जाता हर शख्स सोचता रहा चला जाऊँगा बहुत दूर कि दुनिया बहुत बड़ी है।
https://ae-pal.com/
मिलने को आतुर वो नादां कहता रहा मिलेंगे ज़रुर कि दुनिया बहुत छोटी सी है।
अपर्णा शर्मा
June30th,2026

Blog at WordPress.com.

Up ↑